औरैया में विरोध प्रदर्शन करने पहुॅंचे अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए
औरैया में विरोध प्रदर्शन करने पहुॅंचे अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज हिरासत में ले लिया गया। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक प्रदीप यादव व सपा कार्यकर्ता की पिटाई का विरोध करने औरैया जा रहे थे कि रास्ते में रोक लिया गया। पुलिस उन्हें पकडकर भौराह कृषि विज्ञान केंद्र ले गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया और कहा कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने मीडिया के कैमरे बंद करवाए और फिर इन नेताओं को पीटा गया।

इस घटना के बाद बुधवार शाम को ही अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस ने मीडिया के कैमरे बंद करवाकर सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव की बेरहमी से पिटाई की। चोटिल सपा नेता प्रदीप यादव गुरुवार तड़के अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे।

इसके बाद अखिलेश यादव भी उनके साथ औरैया लौट रहे उल्लेखनीय है कि बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के तहत पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच नोक झोंक हो गई। भारतीय जनता पार्टी के गरौठा विधायक के वाहन के मुख्यालय में दाखिल होने को लेकर जमकर बवाल हुआ।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा भी लिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। इस वजह से शुरू हुआ विवाद औरैया जिला मुख्यालय ककोर में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से दीपू सिंह और समाजवादी पार्टी से सुधीर यादव उर्फ कल्लू सिंह का नामांकन होना था।

दीपू सिंह का नामांकन जैसे ही सम्पन्न हुआ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भाजपा वालों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति कार्यकर्ताओं की भिड़ंत तक पहुॅंच गई। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में आगजनी और पथराव के हालात बन गए।

एकाएक एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल हुई भाजपा में शामिल

जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वह चला जाए मगर बहाना न बनाए: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी को लगा एक और बड़ा झटका

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -