आप की युवा इकाई का अध्यक्ष लूट की वारदात में पकड़ाया
आप की युवा इकाई का अध्यक्ष लूट की वारदात में पकड़ाया
Share:

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता को लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान नजीब 25 वर्ष के तौर पर हुई। यह आप की युवा इकाई का अध्यक्ष है। मिली जानकारी के अनुसार नजीब और उसके दोस्त दिल्ली के मौजपुर क्षेत्र पहुंचे। आरोपी से लूट के 15 लाख 6 हजार रूपए बरामद किए गए। उन्होंने एक व्यक्ति से 25 लाख रूपए लूटे। लूट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया।

इस दौरान राहगीरों ने फुरकान नामक बदमाश को दबोचा। जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि गैंग का प्रमुख क्षेत्र का वांटेड बदमाश फुरकान है। फुरकान लूट की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जाॅनी, फैसल, नावेद व नजीब को पकड़ लिया। गौरतलब है कि नजीब को आम आदमी पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था।

हालांकि नजीब और उसके साथियों ने 20 से अधिक लूट, चैन स्नैचिंग की घटनाऐं करने की बात को स्वीकार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।

केजरीवाल ने कहा, नेपोलियन नहीं हैं, हर चुनाव नहीं जीत सकते

नायडू ने कहा केजरीवाल सम्मान के साथ स्वीकार करें हार, EVMपर न मढ़ें दोष

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -