उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देगी आप
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देगी आप
Share:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सक्रियता नज़र आ रहा है। जहाॅं एनडीए ने अपने प्रत्याशी के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू को मैदान में सामने किया है वहीं अब आम आदमी पार्टी ने गोपालकृष्ण गांधी को समर्थन देने की बात कही है।

हालांकि गोपाल कृष्ण गांधी को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद के लिए समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर दी है। मगर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की। गौरतलब है कि महात्मा गांधी के प्रपौत्र राजमोहन गांधी आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ चुके हैं और अब उन्हें उपराष्ट्रपति के पद पर नामांकित किया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार रामनाथ कोविंद के समर्थन में उतर आए थे। कोंविद अब राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी मीरा कुमार को समर्थन देने की बात कही थी।

जानिए क्या चल रहा है हमारे देश की राजनीती में, पढिये राजनीतिक पार्टी से जुडी ताज़ा खबरें

उप राष्ट्रपति चुनाव में JDU देगी गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन

वेंकैया नायडू पीएम मोदी के लिए हुए भावुक, पार्टी को बताया अपनी "मां"

उपराष्ट्रपति पद के लिए कैंडिडेट चुने जाने पर भावुक हैं वैंकेया नायडू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -