न्यायालय परिसर में कैदी पर चलाई गोलियां, हुई मौत
न्यायालय परिसर में कैदी पर चलाई गोलियां, हुई मौत
Share:

नई दिल्ली : पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय परिसर में लाए गए एक कैदी को एक बदमाश ने गोलियों से भून दिया। घायल अवस्था में इस व्यक्ति को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन इस व्यक्ति ने चिकित्सालय में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजेश के तौर पर हुई थी। हमलावर की पहचान मोहित के तौर पर हुई।

हमलावर ने कैदी पर क्यों हमला किया अभी इस मामले में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को मोहित के साथ पकड़ लिया है। हालांकि न्यायालय परिसर में गोलियों की आवाज़ गूंजने के बाद सुरक्षाकर्मी उस ओर दौड़े। सुरक्षाकर्मियों ने इस हमलावर को पकड़ लिया।

दरअसल हत्यारा मोहित पहले से ही कोर्ट परिसर में मौजूद था। जैसे ही पुलिस मुजरिम राजेश को न्यायालय लेकर पहुंची आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। कुछ देर के लिए न्यायालय परिसर में गोलियों की गूंज से परिसर में हड़कंप मच गया। जब लोगों को जानकारी मिली कि हमलावर पकड़ा गया है तो उन्होंने सुकून का अनुभव किया। अब पुलिस हमलावर मोहित से पूछताछ करने में लगी है।

गला काटकर हत्या करने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बाकि दो फरार

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला ने गंवाई जान, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल

ड्रग्स के केस में फंसाना चाहती है पुलिस : एजाज खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -