ये कैसी घर वापसी, योग केंद्र से भागी लड़की
ये कैसी घर वापसी, योग केंद्र से भागी लड़की
Share:

केरल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा त्रिपुनिथुरा योग केंद्र से एक लड़की गायब हो गई है। यह योग केंद्र केरल क्षेत्र में है। लापता लड़की की पहचान अशिता लक्ष्मी निवासी थलासैरी के तौर पर हुई है। इस मामले में अशिता ने कहा कि यहां पर हिंदू हेल्पलाईन कार्यकर्ता जबरन लेकर आए। इसके बाद करीब 6 माह तक योग केंद्र के कमरे में बंद रखा गया। लड़की ने कहा कि यहां पर लाए जाने वालों को जबरन पीटा जाता है।

यहां लाई जाने वाली लड़कियों को पीटने के लिए तेज़ संगीत का उपयोग किया जाता है जिससे इन लड़कियों की आवाज़ कोई सुन न सके। मारने के लिए लकड़ी की छड़ों का उपयोग किया जाता है। लड़कियों को बाध्य किया जाता है कि वे हिंदू धर्म को अपना लें। उन्हें बरगलाया जाता है कि अन्य धर्म बेकार हैं और केवल हिंदू धर्म ही अच्छा है।

इस तरह की शिकायत मिलने के बाद उच्च न्यायालय ने पुलिस से जांच करने के आदेश दिए हैं। लड़की के माता - पिता से जानकारी ली जा रही है। लड़की का कहना है कि करीब 50 अन्य लड़कियों को भी इसी तरह पीटा जाता है। यहां पर जबरन धर्म बदलकर हिंदू बनने का आरोप लड़की ने लगाया है। उसका कहना है कि घर वापसी करने के लिए लड़कियों को यातनाऐं दी जाती हैं। उसने लड़कियों से ज्यादती होने का आरोप लगाया है और कहा है कि योग केंद्र तो केवल नाम के लिए संचालित किया जाता है।

भाजपा के भीष्म : लालकृष्ण आडवाणी

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या से मचा हड़कंप

सरकार ने काली सूची में से सौ सिखों के नाम हटाए

UP में आरएसएस पदाधिकारी की हत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -