दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन
Share:

न्यूयॉर्क : दुनिया में सबसे बुजुर्ग महिला का तमगा हासिल करने वाली 116 वर्षीय सुसन्ना मुशत जोन्स का निधन हो गया। जोन्स 19 वीं सदी में पैदा हुई थी, इसतर वो 19वीं सदी में पैदा होने वाली अंतिम अमेरिकी भी है। एक ऑनलाइन पोर्टल की खबर के अनुसार, उनका जन्म 6 जुलाई 1899 को हुआ था।

गुरुवार को उन्होने एक नर्सिंग होम में अंतिम सांसे ली। यहां वो तीन दशकों से रह रही थी। मूल रूप से अलबामा के मोंटगोमरी की निवासी जोन्स उसी वर्ष पैदा हुई थीं, जिस वर्ष ऑटोमोबाइल शब्द लिखित रुप में अस्तित्व में आया था। वह दो विश्वयुद्धों और 20 अमेरिकी राष्ट्रपतियों की गवाह रहीं।

जोन्स के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनकी लंबी उम्र के पीछे का राज उनका मद्यपान, धूम्रपान या पार्टीबाजी से बिल्कुल दूर रहना था। पारिवारिक सदस्य ने कहा कि बचपन में वह ताजे फल और सब्जियां खाती थीं, जिसने उन्हें स्वस्थ रहने में मदद की। 1922 में स्कूली शिक्षा पूरी करने वाली जोन्स के 11 भाई-बहन थे। जोन्स की दादी भी 117 वर्षो तक जीवित रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -