केजरीवाल को दिखाए काले झंडे
केजरीवाल को दिखाए काले झंडे
Share:

अमृतसर ​: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपना प्रचार अभियान चलाने में लगी है लेकिन उसे पंजाब में विरोधी दलों और अन्य लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आप का विरोध कर रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिन के लिए जब पंजाब पहुंचे तो अमृतसर में उनका विरोध हुआ।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अमृतसर एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल का जमकर विरोध किया। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला नेत्रियां एकत्रित हुई और उन्होंने नारेबाजी करते हुए सीएम केजरीवाल को काले झंडे दिखाए।

इस दौरान वे केजरीवाल को वापस जाने के लिए भी कह रही थीं। दरअसल यह विरोध आप के पूर्व नेता संदीप कुमार और अन्य नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप लगने के चलते किया जा रहा था। इस मामले में सीएम केजरीवाल से कार्रवाई की मांग की गई थी।

कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के वाहन को रोकने का प्रयास तक किया मगर वाहन रूका नहीं जिसके कारण केजरीवाल आगे निकल गए। यहां से दिल्ली सीएम केजरीवाल जालंधर के लिए निकले। दरअसल यहां अग्रवाल समाज के एक कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली के लिए निकलेंगे।

स्वाति मालीवाल ने किया पलटवार

भाजपा सांसद ने केजरीवाल को कहे अपशब्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -