तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर आधा झुका रहा तिरंगा
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर आधा झुका रहा तिरंगा
Share:

तमिलनाडु। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद राज्य में 7 दिन का शोक है और देशभर में उनकी अंतिम यात्रा के दौरान एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। मगर अभी भी देशभर में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को लेकर चर्चा हो रही है। तमिलनाडु राज्य के राज्यपाल रामनाईक ने अपने संदेश में कहा कि जयललिता तमिलनाडु की लोकप्रिय महिला नेत्री थीं, उन्होंने जनता का समर्थन और प्रेम अर्जित किया था।

जयललिता ने तमिलनाडु की जमकर सेवा की और महिलाओं को आगे बढ़ाने का उदाहरण सामने रखा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर दुख जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य ही नहीं देश ने भी एक महत्वपूर्ण नेता खो दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी जयललिता के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जयललिता विभिन्न वर्गों व धर्मों में सम्मानजनक स्थान पाने और लोकप्रिय और दूरदर्शी व कुशल प्रशासन करने वाली नेत्री थीं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी जयललिता के निधन पर दुख जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ही नहीं बल्कि देश ने एक महत्वपूर्ण नेता खो दिया है। देशभर के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों, केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रदेशों की राजधानियों, उत्तरप्रदेश में और विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज जयललिता के सम्मान में आधा झुकाया गया।

जयललिता के निधन के बाद उनके करीबी रामास्वामी ने ली अंतिम सांस

जानिए, आखिर क्यों जयललिता का दाह संस्‍कार करने के बजाय दफनाया गया?

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -