एलोवेरा जूस के फायदे
एलोवेरा जूस के फायदे
Share:

एलोवेरा एक औषधी के रूप में माना जाता है इसे कई जगहों पर उपयोग में लिया जाता है चेहरे के मुहांसो में भी इसका प्रयोग किया जाता है। लेकिन एलोवेरा के पौधे में रस सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स, एमिनो एसिड, एंजाइम, और फैटी एसिड्स जैसे लगभग 200 तत्व पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत सारी बीमारियों में घरेलू उपचार के रुप में किया जाता है।

एलोवेरा की पत्तियों में पाए जाने वाले जैल में 99 प्रतिशत पानी होता है जिससे इसका जूस भी आसानी से बनाया जा सकता है। एलोवेरा जूस प्राकृतिक क्लींजर में सबसे प्रभावी है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और शरीर से व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह से यह शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करता है। यह शांति और ठंडक प्रदान करने वाला होता है। यह चेहरे के सूजन, जलन और मुहासों के उपचार मे भी काम करता है। यह हमारे इम्यून को मजबूत करता है। और कई बिमारियो से बचाता है।

यह बात भी सिद्ध हो चुकी है की यह कोलस्ट्रोल को काम करता है और ब्लड में सुगर लेवल को काम करता है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। एलोवेरा जूस से पाचन क्रिया सही होती है। और पाचन संबंधी सभी समस्याए दूर हो जाती है। एलोवेरा में मौजूद तत्व धूप, धूल, प्रदूषण के कारण स्किन मे होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से दूर रखते हैं। यह चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, कील-मुहांसे, दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा जूस में पानी की अधिक मात्रा एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करती है, साथ ही बॉडी को हाइड्रेट भी रखती है। इसके अलावा ऐलोवेरा जूस स्किन को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।

अब तुलसी कम करेगी आपका शुगर लेवल

नीम से इस तरह खत्म होगा डेंड्रफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -