गुजरात में भाजपा लाएगी 150 का फाॅर्मूला, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव!
गुजरात में भाजपा लाएगी 150 का फाॅर्मूला, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव!
Share:

अहमदाबाद। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी तय समय से पहले ही चुनाव करवा सकती है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने इस बात को नकार दिया है लेकिन यह माना जा रहा है कि समय से पूर्व चुनाव करवाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि गुजरात में दिसंबर माह में चुनाव होने हैं।

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि पार्टी को 5 वर्ष हेतु जनादेश दिया गया है। यदि सरकार अपना कार्यकाल पूर्ण कर लेगी तो फिर दिसंबर में चुनाव होंगे। हालांकि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां कर ली हैं और भाजपा ने राज्य में 150 का नारा दिया है। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा की 182 सीट है जबकि 150 सीट पर भाजपा ने जीत अर्जित करने का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े बड़े कटआउट राज्य में लग रहे हैं साथ ही पोस्टर और बैनर भी लगाए जा रहे हैं। राज्य में लोगों को पर्चे बांटे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने इस मामले में संकेत दिए हैं और कहा है कि गुजरात की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा हो सकता है। हालांकि गुजरात भाजपा का गढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह गृह राज्य है लेकिन पाटीदार आरक्षण आंदोलन, गुजरात के उना में हुई घटनाओं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जाने वाले विरोध के कारण गुजरात में भाजपा के लिए कुछ मुश्किल हो सकती है।

क्यों बने योगी आदित्यनाथ मोदी शाह की पहली पसंद

चीनी मीडिया का कहना, PM Modi के मजबूत होने से हो सकता है असहमति का अभाव

लालू - मोदी में चला ट्विटर वार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -