नित्य साधना से लक्ष्य को प्राप्त करना आसान
नित्य साधना से लक्ष्य को प्राप्त करना आसान
Share:

उज्जैन।  विक्रम कीर्ति मंदिर में विद्या भारती मालवा प्रांत द्वारा आयोजित खेल प्रतिभा समारोह मे विद्या भारती राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रांत के 210 खिलाड़ी भैया.बहिनों का खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी खिलाड़ियों तथा 11 खेल शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं निधि भेंट की गई।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक सोहनी क्षेत्र संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हम कठिन एवं नित्य साधना करना आवश्यक है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री पारसचन्द्र  जैन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्या भारती खेल के क्षेत्र में भी इन प्रतिभाओं को विकसित करती है यह गौरव की बात है आौर खेल प्रतिभाएँ केवल खेल में ही प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं करती तो अपनी कक्षा में शिक्षण में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने  माता.पिता का नाम गौरवान्वित करते हैं।

विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  भालचन्द्र रावले ने भी संबोधित किया। कार्यकम में विष्णु  सोनी क्षेत्रीय खेल प्रमुख का अभिनन्दन किया गया। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक  संजय बैरागी  ने दी।

IPL : 20 फरवरी को बंगलुरु में लगेगी 351 खिलाड़ियों की बोली

IND vs BAN: जीत के करीब भारत, फिरकी के जाल में उलझी बांग्लादेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -