उत्साह से मनेगी शिवरात्रि, सज गया महाकाल का दरबार
उत्साह से मनेगी शिवरात्रि, सज गया महाकाल का दरबार
Share:

उज्जैन।  शुक्रवार को शहर में महाशिवरा़ित्र का उल्लास रहेगा। इस अवसर पर जहां भोले के दरबार सज गये है तो वहीं सुबह से ही आस्थावानों का तांता शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में लगना शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही  महाकाल के दर्शन हेतु श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रस्थान करेंगे।

बाबा महाकाल के दरबार में कल शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा। प्रमुख शिव मंदिरों में जहां सुबह से धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला शुरू हो जायेगा तो अधिकांश शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद भी बांटा जायेगा। 

प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सुसज्जित किया गया है। कई ऐसे प्राचीन शिव मंदिर है, जो न केवल चमत्कारी है वहीं प्रति सोमवार के दिन इन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। शिवरात्रि के अवसर पर इन सभी मंदिरों के अलावा अन्य शिव मंदिरों में आस्थावान लोगों की कतार दर्शन के लिये लगेगी।

शिवरात्रि पर PM मोदी करेंगे 112 फीट ऊॅंची मूर्ति का अनावरण

महाशिवरात्रि विशेष : शिव पूजा का विशेष मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -