विडियो : दूसरे विश्व युद्ध का मिला जहाज
Share:

सैन फांसिस्को: यहां एक ऐसा विमान वाहक जहाज मिला है, जिसका उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। जो जहाज मिला है, वह समुद्र के अंदर डुबा हुआ था, लेकिन पानी के नीचे चलाये जा रहे अभियान के दौरान इस डुबे हुये विमान वाहक जहाज का पता लग गया। 

अब इसे किसी तरह से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोग यह देख सके कि उस जमाने में जहाज कैसे हुआ करते थे। अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट के करीब पानी के नीचे अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि जिस जहाज का पता लगा है उसका उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रशांत महासागर में किया गया था और इस पर आणविक हथियारों का परीक्षण हुआ था।

कैलिफोर्निया में अभियान समुद्री वैज्ञानिक राॅबर्ट बलार्ड के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विमान वाहक जहाज वैसे तो पूरी तरह से जर्जर हो गया है, लेकिन इस पर नाम आदि अभी भी स्पष्ट लिखा हुआ देखा जा सकता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया यह जहाज अभियान में नेशनल मरीन सैंक्युअरी में समुद्र के आधा मील के नीचे मिला है। बताया गया है कि जहाज पर समुद्री वनस्पतियां उगी हुई है, इनका परीक्षण करने की भी बात सामने आई है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में भी पास हुआ GST 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -