वैज्ञानिक ने किया तीन नाबालिग बेटियो का सालो तक यौनशोषण
वैज्ञानिक ने किया तीन नाबालिग बेटियो का सालो तक यौनशोषण
Share:

नागपुर। एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में अरेस्ट किया गया है। इन लड़कियों को कथित तौर पर उसने गोद लिया था। आरोपी का नाम 72 वर्षीय मकसूद अंसारी है जो कि नीरी में पूर्व सहायक वैज्ञानिक है। पुलिस ने अंसारी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका पहली कक्षा से ही शोषण किया जा रहा था और आरोपी ने उससे शादी की पेशकश की थी। वही एक अन्य लड़की की उम्र करीब 11 साल है जबकि सबसे छोटी लड़की साढ़े 6 साल की है। पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि आरोपी कथित तौर पर तीनों का कई सालो से शोषण कर रहा था और उन्हें धमकी भी दी थी।

धनतोली पुलिस ने बुधवार शाम अंसारी को गिरफ्तार किया और उसपर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक अंसारी कि दो शादिया हुई है लेकिन वह जैविक पिता नहीं बन सका। उसने कम उम्र में लड़कियों को उनका पालन पोषण करने और उन्हें शिक्षित करने के बहाने गोद लिया। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़खानी, पीड़िता ने फेसबुक पर लिखी दर्दभरी दास्तान

लव मैरिज करने की ख़ौफ़नाक सजा, ससुरालियों ने युवक को बीच चौराहे पर काट डाला

बदमाशों ने महिला को फेंका, लूट के बाद वारदात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -