फंसे AAP सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, 17 करोड़ की हेरफेर का आरोप
फंसे AAP सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, 17 करोड़ की हेरफेर का आरोप
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के एक मामले में घिर जाने से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ये हैं कि आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल मंत्री सत्येंद्र जैन को हवाला के माध्यम से 17 करोड़ रूपए की हेरफेर करने का आरोपी बताया गया है। आप सरकार के मंत्री पर आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी ओर से ट्विट किए। जिसमें उन्होंने सत्येंद्र जैन को निर्दोष बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि कुछ भी गलत पाया जाता है तो वे सत्येंद्र जैन पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि इस मामले में वे सत्येंद्र जैन से चर्चा करेंगे। उन्हें बुलाया गया है। मगर वे यह मानते हैं कि सत्येंद्र पर गलत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले से जुड़े कागज उनहोंने भी देखे हैं। उन्होंने सत्येंद्र के साथ खड़े रहने की बात भी लिखी है।

इस मामले में आयकर विभाग ने नोटिस दिया है। उन्हें 131 के तहत नोटिस दिया गया है। हालांकि इस मामले में मंत्री जैन ने कहा है कि यह केवल नोटिस है। इसमें कंपनियों से जुड़ी बातें हैं। दरअसल कंपनियों का असेसमेंट किया जा रहा है। उनका कहना था कि राजनीति में आने के बाद उन्होंने सारा काम छोड़ दिया। निर्वाचन से पूर्व वे कंपनियों से जुड़े थे लेकिन विधानसभा चुनाव होने के बाद उन्होंने कंपनी छोड़ दी। उनका कहना था कि इन कंपनियों से उनका अब कोई संबंध नहीं है। ये सभी वैध कंपनियां हैं।

'AAP' के वकील ने कहा राजनीति से प्रेरित याचिका रद्द हो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -