साक्षी को पसंद है कड़ी-चावल, फरमा रही है आराम
साक्षी को पसंद है कड़ी-चावल, फरमा रही है आराम
Share:

नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक में महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का नाम गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को कड़ी चावल पसंद है। यही कारण रहा है कि रियो से घर लौटते ही उन्होंने अपनी माॅं से अपनी पसंदीदा कड़ी चावल बनाने के लिये कहा। माॅं तो माॅं होती है, फिर अपनी बेटी की इच्छा को कैसे टाल सकती थी। वैसे अभी आराम फरमा रही है।

गौरतलब है कि साक्षी ने रियो ओलिंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की धाक जमाते हुये भारत के लिये पहला कांस्य पदक जीता था। इस उपलब्धि के बाद जब वे भारत लौटी तो लोगों ने उन्हें पलकों पर बैठा लिया। कहीं उनके सम्मान समारोह आयोजित किये गये तो कहीं उन्हें विभिन्न सुविधायें देनं की घोषणा की गई। 

कुल मिलाकर साक्षी का नाम देश भर में अब मशहूर हो गया है। साक्षी का कहना है कि वह कुछ दिन आराम करना चाहती है और इसके बाद वह अपनी प्रेक्टिस पर ध्यान देगी। आपको बता दें कि साक्षी  अब आगामी दिनों में टोकियो में होने वाले ओलिंपिक में भी हिस्सा लेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -