बदमाशों ने महिला को फेंका, लूट के बाद वारदात
बदमाशों ने महिला को फेंका, लूट के बाद वारदात
Share:

 बलिया : यहां एक महिला को चलती रेल से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि लूटेरों ने पहले तो महिला को लूटा और उसके बाद नीचे फेंकने की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे चलती रेल से कूदकर फरार हो गये।

बुरी तरह से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना छपरा से लखनउ की ओर चलने वाली रेल में हुई। बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे महिला बलिया से वाराणसी दवाई लेने के लिये जा रही थी।

रेल जैसे ही चीतबड़ा गांव में पहुंची, यहां कुछ बदमाशा चढ़े और बदमाशों ने चाकूओं की नोंक पर पहले तो महिला के पास से नकदी आदि छीन ली और इसके बाद महिला को चलती रेल से ही नीचे फेक दिया। बताया गया है बदमाशों की संख्या करीब तीन से अधिक थी। बाद में बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद चलती रेल से ही कूद कर फरार हो गये। महिला गांव से कुछ दूरी पर ही फेंकी गई थी, इसलिये ग्रामीणों की नजर पड़ गई और इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

UP : महिला पर दर्ज हुआ POCSO, नाबालिग लड़के का ..घरवालो को बंधक बनाकर की डकैती, विरोध करने पर क..4 महीने के भ्रूण को थैली में लेकर इंसाफ की गुह..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -