पंचकल्याणक में आए अतिथियों का सम्मान, निकाली भव्य शोभायात्रा
पंचकल्याणक में आए अतिथियों का सम्मान, निकाली भव्य शोभायात्रा
Share:

उज्जैन। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर में पंचकल्याणक के अंतर्गत मुनि समता सागर महाराज के सानिध्य में बाहर से आए अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। साथ ही मुनिश्री के प्रवचन आदि कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुए।

मुनिश्री ने प्रवचन में पंचकल्याणक की महत्वता को बताते हुए कहा कि जो लोग भव्य होते हैं जिन लोगों का पूर्ण का उदय होता है वही लोग पंचकल्याणक जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर पाते हैं। ब्रह्मचारी अभय आदित्य भैया इंदौर एवं ब्रह्मचारी सुनील भैया इंदौर द्वारा भी सभी लोगों को पंचकल्याणक संबंधित जानकारी प्रदान की गई। सामाजिक संसद सचिव सचिन कासलीवाल के अनुसार रविवार को पंचकल्याणक महोत्सव की समीक्षा बैठक आई टी आई परिसर में आयोजित की गई थी। बैठक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजुद थे।

सभी ने एकसुर में कहा कि हमें एकजुट होकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिये लगन से निष्ठापूर्वक काम करना है। अगर किसी को भी कहीं कमियां नजर आती है या उसमें सुधार की आवश्यकता है तो निःसंकोच अपनी बात रख सकते हैं। कमेटीयों को सौंपे गये समस्त कार्यो की समीक्षा कर उसमें उपयुक्त सुझाव भी आमंत्रित किये साथ ही त्वरित निराकरण करने का भी लक्ष्य रखा। मुख्य संयोजक, सह संयोजक से अनुरोध किया कि समभाव/टीम वर्क की भावना से ही सभी कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न हो पायेंगे।

देवी आराधना के साथ तेलंगाना के कलाकारों का बोन्नालु नृत्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -