भाजपा ने किया नीतीश पर पलटवार
भाजपा ने किया नीतीश पर पलटवार
Share:

नई दिल्ली : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करीब 5 वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी का दावेदार कहा जा रहा है। इसे लेकर जेडीयू तैयारियों में लगा है। भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान की ही तरह महागठबंधन ने संघ मुक्त भारत बनाने के अभियान में लगा है। मगर उनके इस अभियान को कुछ आघात भी लगा है।

दरअसल भाजपा ने जेडीयू के इस अभियान पर निशाना साधा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी तस्वीर दिखाई। इस तस्वीर में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्री गोलवलकर जी के चित्र के पास खड़े दिखाया गया है।

यह तस्वीर ट्विटर के माध्यम से नयन मणि कुमार ने पोस्ट की है  उन्होंने इसे लेकर ट्विट भी किया है। इस मामले में महासचिव राम माधव ने ट्विट किया और कहा कि हो सकता है कि यह नीतीश कुमार की ही कोई रणनीति हो। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -