हथियारों के लिये पंजाब पुलिस को केन्द्र की मदद
हथियारों के लिये पंजाब पुलिस को केन्द्र की मदद
Share:

जालंधर : पंजाब पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों की खरीदी के लिये केन्द्र की मोदी सरकार ने 106 करोड़ रूपये की मदद दी है। इस राशि से अब पंजाब पुलिस हथियारों की खरीदी कर सकेगी। पुलिस ने केन्द्र से वर्तमान हालातों को देखते हुये कोष जारी करने के लिये अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पंजाब से भी पाकिस्तान की सीमा सटी हुई है तथा सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पंजाब पुलिस के पास हथियार तो है लेकिन बावजूद इसके अत्याधुनिक हथियारों की कमी से पुलिस जूझ रही थी। पठाकोट तथा दीनानगर में हुये आतंकी हमले के बाद तो पुलिस के लिये अत्याधुनिक हथियार जरूरी हो गये है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने जानकारी देते हुये बताया कि सरकार ने 106 करोड़ रूपये जारी किये है तथा पुलिस जवानों को सेना भी प्रशिक्षण दे रही है।

पंजाब में तलाशी अभियान में जुटे जवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -