सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान
सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान
Share:

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुकाबला करेंगे। बादल के सामने मान को चुनाव में उतारने की घोषणा रविवार को आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिये आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के जलालाबाद पहुंचे। यहां एक रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने मान के नाम का ऐलान किया। रैली को संबोधित करते हुये केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार पर तंज कसा और कहा कि नोटबंदी से देश की जनता परेशान हो गई है बावजूद इसके मोदी जी अपना निर्णय वापस लेने के लिये तैयार नहीं है।

इधर, आम आदमी पार्टी के हवाले से जानकारी दी गई है कि चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल की पंजाब में 20 से अधिक रैलियां आयोजित होगी। गौरतलब है कि सुखबीरसिंह बादल पंजाब के जलालाबाद से विधायक है।

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने ब्‍लू कार्ड धारकों को कहा भिखारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -