21 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा प्लास्टिक प्रतिबंधित रहेगा
21 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा प्लास्टिक प्रतिबंधित रहेगा
Share:

उज्जैन।  प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पंचक्रोशी यात्रा 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस यात्रा में 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्पूर्ण यात्रा में 05 पड़ाव एवं 02 उपपड़ाव पर पेयजल, छाया के लिये टेन्ट, उचित मूल्य की दुकान, खाद्यान्न, दूध, घी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि उपलब्ध कराई जाना हैं। कलेक्टर ने प्रत्येक पड़ाव स्थल की ग्राम पंचायत में 20-20 सीटर सार्वजनिक शौचालय तत्काल निर्मित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिये 4 अप्रैल को उज्जैन एवं घट्टिया तहसील के पंचक्रोशी मार्ग के सरपंचों के साथ प्रशासन की बैठक आयोजित करने को कहा है।

कलेक्टर ने सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने शिप्रा नदी में पंचक्रोशी यात्रा के दौरान नर्मदा का पानी छोड़ने के लिये एनवीडीए से चर्चा करने के निर्देश एडीएम को दिये हैं।

विक्रमोत्सव के अंतर्गत महाराज विक्रमादित्य पर महानाट्य का मंचन

सिंहस्थ में की गई चित्रकला पर पुनः रंग रोगन करने के निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -