नेहा ने अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षको का भी दिल जीत लिया
नेहा ने अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षको का भी दिल जीत लिया
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और मॉडल नेहा धूपिया का जन्म पंजाबी सिख परिवार में 27 अगस्त 1980 को केरला के कोच्ची में हुआ था।  नेहा के पिता कमांडर संदीप धूपिया भारतीय जल सेना में कार्यरत थे। बचपन में आर्मी स्कूल में पढ़ी नेहा ने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। नेहा धूपिया ने अपना एक्टिंग डेब्यू दिल्ली थिएटर नाटक ग्रेफिटी से किया। इसके बाद वह कुछ और म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दी।

वर्ष 2002 में वह फेमिना मिस इंडिया चुनी गई। इसके बाद उन्होंने मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता 2002 में भाग लिया जहां वह टॉप टेन में सलेक्ट की गई। नेहा धूपिया ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कयामत से की। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2004 मेंप्रदर्शित फिल्म जूली नेहा धूपिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में नेहा ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। फिल्म मे अपने दमदार अभिनय से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों बल्कि समीक्षको का भी दिल जीत लिया।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शीशा में नेहा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नेहा धूपिया को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दस वर्ष हो चुके है। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में क्या कूल है हम,गरम मसाला ,चुप चुप के, एक चालीस की लास्ट लोकल ,सिंह इज किंग,दे दना दन ,दस कहानियां,एक्शन रिप्ले और फंस गए रे ओबामा आदि शामिल हैं। नेहा की आने वाली फिल्मों में उंगली प्रमुख है। नेहा ने तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -