नवरात्रि दर्शन - माता हरसिद्धि देवी
नवरात्रि दर्शन - माता हरसिद्धि देवी
Share:

भारत की सप्त पुरियों में से एक अवंतिका नगरी का महत्वपूर्ण स्थान है। कहते है कि यह नगरी अन्य सभी सात पवित्र नगरियों में से तिल भर बड़ी है और यही कारण है कि यहां का महत्व अन्य सभी नगरियों से अधिक है। उज्जैन सम्राट विक्रमादित्य की नगरी तो है ही यहीं यह मंदिरों की भी नगरी कही जाती है। धर्म सम्राट, न्याय प्रिय राजा विक्रमादित्य की आराध्य देवी माॅं हरसिद्धि उज्जैन में अवस्थित होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। यहां हर दिन ही भक्तों का तांता लगा रहता है तो वहीं नवरात्रि के अवसर पर भी श्रद्धालुआंे की भीड़ यहां जुटी हुई दिखाई देती है।

यह है हरसिद्धि मंदिर का पुराणोक्त महत्व-

उज्जैन के रूद्रसागर के पश्चिमी तट पर हरसिद्धि का मंदिर है। स्कंद पुराण के अवंति खंड में तो इस मंदिर का उल्लेख मिलता ही है वहीं पुराणोक्त मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती की कोहनी गिरी थी। इसके अलावा स्कंद पुराण में यह बताया गया है कि एक बार चंड और प्रचंड नामक असुर कैलाश पर्वत पर पहुंचे। यहां भगवान शिव और पार्वती द्यूत क्रीड़ा में मग्न थे, नंदी ने रोका लेकिन असुरों ने नंदी को घायल कर दिया।

उस वक्त शिव ने चंडी का स्मरण कर राक्षसों का वध करने का आदेश दिया। चंडी ने हर अर्थात शिव की आज्ञा मानकर दोनों दानवों का वध कर दिया। इस कार्य को करने के बाद कार्य की सिद्धी करने का नाम दिया गया और फिर माता का नाम हरसिद्धि के रूप में प्रसिद्ध हुआ। मंदिर में श्रीयंत्र है और मनोहारी देवी की मूर्ति। इसके अलावा मंदिर परिसर में सुंदर दीप स्तम्भ, जहां नवरात्रि में दीप प्रज्जवलित होते है।

लौंग दूर करेगी आपके जीवन की परेशानियाँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -