धर्म से नहीं, हो रहा है दो किडनियों का मिलन !
धर्म से नहीं, हो रहा है दो किडनियों का मिलन !
Share:

नईदिल्ली। अक्सर यह देखने में आता है कि दो धर्मों व पंथों को मानने वालों के बीच वैमनस्य गहरा जाता है। इतना ही नहीं दोनों के बीच कड़वाहट भरी खबरें ही सामने आती रहती हैं। मगर अब यह बात सामने आई है कि उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में इंसानियत की मिसाल कायम करने वाला समाचार सामने आया है। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में निवास करने वाली 40 वर्षीय शमशाद बेगम ने एक हिंदू महिला को अपनी किडनी दान दे दी। दरअसल आरती नामक 38 वर्ष की यह महिला बीते एक वर्ष से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।

आरती, शमशाद की छोटी बहन जुनैदा खातून की सहेली हैं। शमशाद से किडनी पाकर तो जैसे आरती को बड़ी राहत मिल गई। आरती को इसके पहले दो वर्षों से डायलिसिस की परेशानी का सामना करना होता था। दरअसल शमशाद ने बिना विचार किए अपनी किडनी आरती को दान करने का निर्णय भी ले लिया। किडनी दान करने वाली शमशाद बेगम ने आवश्यक मेडिकल फाॅर्म जिला स्वास्थ्य विभाग में जमा कर दिए।

आॅर्गन ट्रांसप्लांटेशन हेतु राज्य सरकार की अनुमति का भी वे इंतजार कर रहे हैं शमशाद बेगम ने कहा कि उन्होंने मौत का संघर्ष किया जब आरती का दर्द शमशाद ने देखा तो उसने अपनी किडनी दान करनेका फैसला किया। शमशाद रारीबुजुर्ग गांव में अपनी बेटी और पिता के साथ रहती है। चिकित्सकों ने आवश्यक टेस्ट कर लिए हैं। अब दोनों को ही आॅर्गन ट्रांसप्लांटेशन हेतु राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -