मुलायम ने की अयोध्या की बात !
मुलायम ने की अयोध्या की बात !
Share:

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। यह विमोचन कार्यक्रम उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले हुआ। इतना ही नहीं विमोचन कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। विमोचन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सहित बड़े पैमाने पर मंत्री शामिल हुए। दरअसल समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस मामले में कहा कि आज समाजवाद पर चर्चा नहीं हो रही है।

उन्होंने समाजवाद को लेकर तरह तरह की विरोधी बातें करने वालों से कहा कि वे पहले जाकर यह पता करें कि समाजवाद होता क्या है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या कांड में उनके द्वारा गोलियां चलाने का आदेश दिया और कहा कि अयोध्या कांड की जब याद आती है तो उनके दिल में जो पीड़ा है वह वे बयान करते हुए रूक नहीं पाते हैं।

दरअसल सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश की एकता हेतु अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। मुलायम सिंह ने इस मामले में कहा कि यदि एकता के लिए 16 के स्थान पर 30 लोगों की जान और चली जाती तो भी उन्हें इसकी परवाह नहीं थी।

वे चाहते थे कि देश की एकता बनी रहे। गौरतलब है कि वर्ष 1991 में मुलायम सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे। अयोध्या में विवादित ढांचे को बचाने हेतु उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश भी दे दिया था जिसमें करीब 30 लोग मारे गए थे। मगर इसे उपद्रव रोकने के लिए आवश्यक बताया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -