कातिल मां : दो समोसे के लिए मासूम बेटे को दे दी मौत की सजा
कातिल मां : दो समोसे के लिए मासूम बेटे को दे दी मौत की सजा
Share:

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तो को झंकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना के बारे में जानकर हर किसी का खून खोल उठेगा। एक कलियुगी मां ने महज दो समोसे के लिए अपने बेटे को मौत के घाट उतार डाला। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई औरत 6 साल के बच्चे की इसलिए हत्या कर सकती है कि क्योंकि बच्चे ने उसके हिस्से के संमोसे खा लिए हो। ऐसा हुआ हैं। एक सौतेली मां ने छह साल के मासूम सैफ को समोसे के खाने के जुर्म में मौत की सजा दे दी।

मामला हैरान कर देने वाला हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। हर कोई खामोश है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कोई मां, भले ही वो सौतेली ही क्यों ना हो, कैसे दो समोसों के लिए छह साल के बच्चे की जान ले सकती हैं। लेकिन ऐसा हुआ है। 

बिहार के सोनई गांव में दलित महिला की निर्वस्त्र कर बेरहमी से पिटाई

जानकारी के मुताबिक बरेली के बिथरी चैनपुर में सैफ की सौतेली मां तबस्सुम ने सैफ का कत्ल इसलिए कर दिया, क्योंकि सैफ ने तबस्सुम के मंगवाए गए दो समोसे खा लिए थे। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने आऱोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया हैं। पूरे मामले की तफ्तीश जारी हैं, लेकिन हर किसी के मन में यह सवाल अब भी बार-बार उठ रहा हैं कि ये कैसे हो सकता है कि एक मां महज दो समोसों के लिए एक बच्चे के जान ले।

लड़की को जन्म दिया तो प्राइवेट पार्ट में सरिया डालकर जान से मारने कि कोशिश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -