अंडमान-निकोबार से उड़ान भरेगा सेना का विमान
अंडमान-निकोबार से उड़ान भरेगा सेना का विमान
Share:

कोलकाता: संभवतः ऐसा पहली बार होगा जब सामान्य स्थिति में वायु सेना ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के नागरिकों के लिये उड़ान सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि आम नागरिकों के लिये यह उड़ान सेवा फिलहाल सप्ताह में दो बार रहेगी। 

जिस विमान की सेवा आम नागरिकों को मुहैया कराई जायेगी, वह डोर्नियर 228 है और इसका उपयोग केवल रक्षा बलों के लिये ही होता है तथा आपात स्थिति में ही आम नागरिकों के लिये इस विमान का उपयोग वायु सेना द्वारा किया जाता है।

वायु सेना ने आम नागरिको के लिये इस विशेष विमान से उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय क्यों लिया, इसका खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन द्वीप समूह के नागरिकों को इस विशेष विमान से सफर करने का अनुभव जरूर अपने आप में गौरवान्वित करने वाला होगा। राज्य के उप राज्यपाल एके सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -