महाशिवरात्रि पर महाशिवरुद्राभिषेक का आयोजन
  
महाशिवरात्रि पर महाशिवरुद्राभिषेक का आयोजन  
Share:

इंदौर: विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारत माता मंदिर स्थित सूर्योदय आश्रम पर महाशिवरात्रि का पर्व परम पूज्य डॉ भय्यूजी महाराज के सानिध्य में पूर्ण धार्मिक निष्ठा एवं वैदिक विधि विधान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सूर्योदय आश्रम पर शुक्रवार प्रातः 7:30 बजे हवन का आयोजन होगा। 

तत्पश्चात 8 बजे से महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। सुबह 11 बजे से सूर्योदय आश्रम के पुजारी पं. हृदेश तिवारी व प्यासी पंडित द्वारा शिवजी का सर्वलेपन विधि से महाशिवरुद्राभिषेक होगा तथा अपरान्ह 3 बजे महाआरती होगी।

संध्या 5 बजे शिवजी की बारात पूर्ण गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शिवजी की आराधना में नाचते झूमते बारात में सम्मिलित होंगे। शाम 6 बजे से सूर्योदय आश्रम पर डॉ. भय्यूजी महाराज के प्रवचन एवं दर्शन होंगे।

उसके पश्चात संध्या 7 बजे से दूध ठण्डाई और खिचड़ी प्रसादी का वितरण भक्तों के बीच किया जायेगा। रात्रि 8 बजे से शिव भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे भगवान् शिव के सुमधुर भजनों की स्थानीय भजन गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। महाशिरात्रि के अवसर सूर्योदय परिवार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों के वितरण का शुभारम्भ होगा।

और पढ़े-

महाशिवरात्रि विशेष : शिव पूजा का विशेष मुहूर्त

शिवरात्रि पर इस तरह पूजा करने से मिलेगा मनचाहा वर

महाशिवरात्रि पर करें पंचाक्षर का जाप, कामना होगी पूरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -