Apr 29 2017 06:30 AM
उज्जैन। अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर नानाखेड़ा स्थित चाणक्यपुरी में प्रदेश के एकमात्र परशुराम मंदिर में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का पांच ब्राह्मणों द्वारा महाअभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात श्रृंगार एवं दोपहर 12 बजे समाजजनों द्वारा भव्य आरती की जाएगी।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने बताया कि संध्या समय दीपमालिका एवं विद्युत सज्जा भी की जाएगी। इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील जसराज शर्मा, विजय पुजारी, रामपुजारी, राजू बैरागी, अजय कुंडवाला, विनोद शुक्ल, रूपेश मेहता, सुरेश शर्मा, नंदकिशोर पांडे, पं. नागर, ईश्वर शर्मा, अरविंद उपाध्याय, सुभाष यादव, सुनील मूले, अशोक राठौड़, प्रवीण मादुस्कर, महेन्द्रसिंह बैस, आनंद पुरोहित, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, शिवनारायण चैबे, जाॅनी गुरू, कमलेश पंचोली, पवन कसेरा, एल.पी. श्रीवास्तव, योगेश शर्मा आदि ने की है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED