सबरीमाला मंदिर में मची भगदड़, 22 घायल
सबरीमाला मंदिर में मची भगदड़, 22 घायल
Share:

केरल। केरल के सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़े थे इसी दौरान श्रद्धालुओं का दबाव अधिक होने के बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ से 22 श्रद्धालु घायल हो गए। भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं में कुछ श्रद्धालुओं की स्थिति काफी कमजोर है ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं भगवान अयप्पा के मंदिर वाली पहाड़ी पर श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ हो गई। गौरतलब है कि यह दुर्घटना ऐसे समय हुई जब मंडला पूजन प्रारंभ हुआ था। दरअसल इस मंदिर में क्रिसमस और रविवार का अवकाश होने के कारण बड़े पैमाने पर लोग दर्शनों के लिए उमड़े।

दुर्घटना उस समय हुई जब लोगों का दबाव बैरिकेट्स पर बना और बैरिकेट्स टूट गए। ऐसे में भगदड़ मच गई और कुछ लोग भीड़ में संतुलिन खोकर गिर गए। मंदिर के परिसर में ऊपरी सीढ़ियों पर भी लोगों का जमावड़ा लगा था, यहां पर क्षमता से अधिक लोग नज़र आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों व मंदिर प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास भी किया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इतना ही नहीं केरल के सबरीमाला मंदिर में विश्वभर से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु यहां पद दर्शनों के लिए प्रतिवर्ष आते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सबरीमाल मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ऐसे में जमकर विवाद हुआ और फिर यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया।

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को रोकने

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -