ये गांव क्यों कर रहा हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना ?
ये गांव क्यों कर रहा हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना ?
Share:

लखनऊ : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए अमेरिका तो प्रेयर कर ही रहा है, इसके साथ ही भारत का एक गांव भी ऐसा है, जो हिलंरी को जीताने के लिए प्रार्थना कर रहा है, लेकिन सवाल यह है कि हिलेरी की जीत से उत्तर प्रदेश के इस गांव को क्या मिलने वाला है। लखनऊ से करीब 20 किमी दूर जबरौली गांव में अभी से ही जीत का जश्न मनाया जा रहा है। लोग हिलेरी व उनके पति और पूर्व अमेरिकी प्रेसीडेंट बिल क्लिंटन की तस्वीर को लड्डू खिलाकर जश्न मना रहे है।

दरअसल हिलेरी का इस गांव से खास रिश्ता बताया जा रहा है। 17 जुलाई 2014 को जब बिल भारत आए थे, तो वो इस छोटे से गांव भी पधारें थे। जबरौली में बिल क्लिंटन ने करीब ढाई घंटे बिताए थे। अपने फाउंडेशन के स्वास्थय मुहिम के तहत बिल ने जबरौली को गोद लिया था। तब से गांव में स्वास्थ्य से जुड़े काम तो हो रहे है, लेकिन बाकी परेशानियां दूर नहीं हुई है।

अब जब बिल क्लिंटन की पत्नी हिलरी अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रही हैं तो गांव को उम्मीद है कि हिलरी राष्ट्रपति बनने के बाद गांव की तस्वीर को बदलेंगी। जबरौली के लोगों का कहना है कि जब बिल क्लिंटन यहां आए थे, तो गांव को चमका दिया गया था, लेकिन उनके जाने के बाद से अब तक किसी ने सुध नहीं ली। अब गांव के लोगों की आस एक बार फिर से जागी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -