भारत के सात आश्चर्यों में की जाती है इस मंदिर की गिनती
भारत के सात आश्चर्यों में की जाती है इस मंदिर की गिनती
Share:

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देवी-देवताओं व कई जीवों के मंदिर बने हुए हैं। जो श्रद्धा के केंद्र माने जाते हैं। ये मंदिर अपने चमत्कार और पौराणिक महत्व की वजह से दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक मंदिर है मन्नारशाला का स्नैक टैंपल। जानकारों की मानें तो इस मंदिर की गिनती भारत के सात आश्चर्यों में की जाती है। 

यहां स्थित है मंदिर
मन्नारशाला, आलापुज्हा से करीब 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर नागराज व उनकी संगिनी नागयक्षी को समर्पित है। जानकारी के अनुसार मंदिर 16 एकड़ के भूभाग पर फैला हुआ है, जहां हर तरफ सर्पों की प्रतिमाएं ही दिखेंगी, जिनकी संख्या करीब 30 हजार से भी ऊपर बताई जाती हैं।

मुख्य पुजारी हैं महिला
जानकारों के अनुसार महाभारत काल में खंडावा नामक वन प्रदेश था जिसे जला दिया गया, लेकिन एक हिस्सा बचा रहा जहां सर्पों ने और अन्य जीव जंतुओं ने शरण ले ली। मन्नारशाला वही जगह बताई जाती है। मंदिर परिसर से ही लगा हुआ एक नंबूदिरी का साधारण सा खानदानी घर है। मंदिर के मूलस्थान में पूजा-अर्चना आदि वहां के नंबूदिरी घराने की बहू निभाती हैं। उन्हें वहां अम्मा कह कर संबोधित किया जाता है। 

मंदिर में लगी है नागराज की प्रतिमा
स्थानीय लोग बताते हैं कि उस खानदान की एक स्त्री निसंतान थी। अधेड़ होने के बाद उसकी प्रार्थना से वासुकी प्रसन्न हुए और उसकी कोख से एक पांच सर लिया हुआ नागराज और एक बालक ने जन्म लिया। उसी नागराज की प्रतिमा इस मंदिर में लगी है।

पूरी होती है संतान प्राप्ति की मनोकामना
ऐसी मान्यता है कि यहां निसंतान दंपती आकर यदि प्रार्थना करें तो उन्हें संतान प्राप्ति होती है। इसके लिए दंपती को मंदिर से लगे तालाब (बावड़ी) में नहाकर दर्शन के लिए जाना होता है। दर्शन के दौरान उन्हें एक कांसे का पात्र जिसका मुंह चौड़ा हो उसे वहां साथ में लेकर जाना होता है। उस पात्र को वहां पलट कर रख दिया जाता है। संतान प्राप्ति अथवा मनोकामना पूर्ण होने के बाद उन्हें वापस मंदिर में आकर अपने द्वारा रखे गए पात्र को उठाकर सीधा रखना होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -