सरकार बनी तो श्री राम की अयोध्या को देंगे भव्य रूप: राजनाथ
सरकार बनी तो श्री राम की अयोध्या को देंगे भव्य रूप: राजनाथ
Share:

फैजाबाद: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को भव्य बनाया जायेगा।

श्री राजनाथ सिंह ने आज यहां क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनती है तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इस तरह विकास होगा कि दुनिया के लोग इस धार्मिक नगरी को आकर देखेंगे।

भाजपा की सरकार बनते ही राज्यसभा में बहुमत मिल जाएगा और अयोध्या में विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसको दूर करके मंदिर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण तो होगा ही साथ ही साथ अयोध्या का विकास समुचित रूप से किया जाएगा। जिससे अयोध्या दुनिया का आकर्षण का केन्द्र बन सके। 

इस तरह के पाँच स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जहाँ पर भाजपा की सरकार बनते ही भव्य विकास किया जायेगा।

और पढ़े-

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का सपा पर धावा

राजनाथ और मायावती ने डाला वोट, किए जीत के दावे

बसपा को नज़र आ रही हार, अवसरवाद का है सपा कांग्रेस गठबंधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -