यदि गरीबी को करना है दूर तो जपे यह मंत्र
यदि गरीबी को करना है दूर तो जपे यह मंत्र
Share:

यदि गरीबी को दूर करना हो या फिर सुंदर पत्नी पाने की चाहत हो तो यहां ऐसे उपाय दिए जा रहे है, जिन्हें भक्ति और आस्था के साथ किया जाए तो आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। चाहत रखने वालों को सिर्फ दुर्गा सप्तशति के मंत्रों का जाप करना होगा। लेकिन यह जाप नियमिति रूप से किया जाना चाहिए तथा किसी शुभ समय से ही इसकी शुरूआत करना होगी।

दुर्गा सप्तशति में ऐसे कई मंत्र है, जिन्हें जपने से शुभ फल की प्राप्ति ही नहीं बल्कि मनोकामनाओं को भी पूरा किया जा सकता है। ये मंत्र बहुत ही जल्दी असर दिखाते हैं, यदि आप मंत्रों का उच्चारण ठीक से नहीं कर सकते तो किसी योग्य ब्राह्मण से इन मंत्रों का जाप करवाएं, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले माता दुर्गा की पूजा करें। इसके बाद अकेले में कुशा (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर लाल चंदन के मोतियों की माला से इन मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों की प्रतिदिन 5 माला जाप करने से मन को शांति तथा प्रसन्नता मिलती है। यदि जाप का समय, स्थान, आसन, तथा माला एक ही हो तो यह मंत्र शीघ्र ही सिद्ध हो जाते हैं।

सुंदर पत्नी के लिए मंत्र

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।

गरीबी मिटाने के लिए

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकारकरणाय सदाद्र्रचिता।।

रोजी रोटी के संकट पर दाल और लौकी के कबाब लगे बिकने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -