IND vs NZ : भुवनेश्वर ने झटके पांच विकेट, भारत मजबूत स्थिति में
IND vs NZ : भुवनेश्वर ने झटके पांच विकेट, भारत मजबूत स्थिति में
Share:

कोलकाता : यहां ईडन गार्डन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरिज के दूसरे मैच में शनिवार को भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। उन्होंने पांच विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके पहले शुक्रवार का दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा था, लेकिन शनिवार को भारत ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

खेल समाप्त होने तक भारत ने न्यूजीलैड के कुल सात विकेट ले लिये थे। इसके बाद न्यूजीलैंड का रनों का आंकड़ा 128 पर था। इधर शनिवार को भारतीय टीम ने 239 रनों के आगे खेलना शुरू किया था और भारतीय टीम के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने टेस्ट में अपना तीसरा अर्द्धशतक बनाया। वे 54 रनों पर नाबाद बने रहे।

उनकी बदौलत ही भारत ने पहली पारी में 316 रन बना लिये। न्यूजीलैंड भारत के स्कोर का पीछा करने के उद्देश्य से मैदान मंे उतरा था लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के हौंसले पस्त कर दिये।

टेस्ट सीरिज के लिये दिया कोहली को आराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -