युद्ध की बात से छूटे पाकिस्तान के पसीने
युद्ध की बात से छूटे पाकिस्तान के पसीने
Share:

नई दिल्ली : उरी आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को पटखनी देना शुरू करते हुये युद्ध की चुनौती दी है, इसके बाद पाकिस्तान के पसीने छूट गये है। पाकिस्तान को यह समझ में आने लगा है कि भारत के साथ यदि युद्ध होता है तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी।

यही कारण है कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं हो सकता। बासित ने कहा है कि युद्ध से किसी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता, बातचीत से ही किसी भी समस्या का निदान निकाला जा सकता है।

बासित ने यह दावा किया है कि भारत पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराने की बात कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान आतंकवादी देश नहीं है। पाकिस्तान भी आतंकवाद से पीड़ित होकर, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। बासित ने कहा है कि पाकिस्तान मुश्किल अवस्था में है और हम ऐसी स्थिति में युद्ध के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं सोच सकते।

एअर इंडिया उड़ान हुई रद्द, अब्दुल बासित थे सवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -