बिहार में बाढ़ के कारण हाहाकार, 60 से अधिक की हो गई मौत
बिहार में बाढ़ के कारण हाहाकार, 60 से अधिक की हो गई मौत
Share:

बेगूसराय: बिहार में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कहीं लोग पानी में फंसे होकर अपने को बचाने की गुहार कर रहे है तो कहीं राहत शिविरों में लोगों को परेशानी झेलते हुये देखा जा सकता है तो कहीं प्रशासन के लोग लोगों को बचाने की मशक्कत करते हुये दिखाई दे सकते है।

बाढ़ के कारण अभी तक 60 से अधिक लोगों की मौत होने के समाचार मिले है। इसके अलावा 15 हजार करोड़ से अधि कका नुकसान भी हो गया है। बिहार में पिछले कई दिनों से बाढ़ का तांडव मचा हुआ है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है और लोग पेड़ों व छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाने की गुहार कर रहे है। राहत शिविरों में भी बड़ी संख्या में पीड़ित लोग जमा होकर परेशानी उठा रहे है, क्योंकि पर्याप्त व्यवस्थायें नहीं होने के कारण लोगों को खाने की सामग्री और पीने का पानी तक मय्यसर नहीं हो रहा है।

इधर जानकारी मिली है कि बाढ़ के कारण बिगड़ते हालातों ने जन-धन का बराबरी से नुकसान किया है। करीब 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 हजार करोड से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी क्षति का आंकलन करने में जुटा हुआ है। अनुमान है कि नुकसान का आंकड़ा और अधिक तक पहुंच सकता है।

केन्द्र को करायेंगे अवगत- आपदा प्रबंधन विभाग सूत्रों ने बताया कि नुकसान का आंकलन करने के बाद केन्द्र सरकार को अवगत कराया जायेगा। केन्द्र सरकार रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। बताया गया है कि केन्द्र की टीम जल्द ही स्थिति का जायजा लेने के लिये बिहार जायेगी। बिहार सरकार ने पहले ही केन्द्र सरकार को स्थिति से अवगत करा दिया है तथा मुख्यमंत्री ने केन्द्र से आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिये भी कहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीएम नितिश कुमार से मुलाकात के दौरान केन्द्र से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था।

तेजस्वी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, भड़के लोग

बिहार में बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान 7 और लोगों की मौत हुई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -