आग से जला केमिकल, 12 लॉरियों ने बुझाई आग
आग से जला केमिकल, 12 लॉरियों ने बुझाई आग
Share:

नई दिल्ली : नई दिल्ली के आनंद पर्बत क्षेत्र की एक रासायनिक फैक्ट्री में आग लगने के कारण हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में केमिकल बनाया जाता है जिसके कारण आग तेजी से फैली। हालांकि फायरब्रिगेड कर्मियों ने कैमिकल को डॉल्युट कर आग के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान कुछ मात्रा में केमिकल आग के संपर्क में आ गया।

जिसके कारण आग अधिक फैली। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 दमकलों की सेवा ली गई। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में अधिकांशतः आग लगने की घटनाऐं होती हैं।

ऐसे में इस घटना को भी गंभीर माना गया चूंकि इसमें केमिकल मौजूद था जिसके कारण आगजनी की घटना पर अधिक ध्यान दिया गया। आगजनी से हुए नुकसान और आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -