क्या आप जानते है सोयाबीन से होते कई फायदे
क्या आप जानते है सोयाबीन से होते कई फायदे
Share:

आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को सोयाबीन से पूरा किया जा सकता है. क्योकि इसके सेवन से आपके शरीर में कई प्रकार के फायदे होते है. यह आपको कई तरह की बीमारी से छुटकारा भी दिलाएगा इसके फायदे को ध्यान में रखते हुए एक अध्ययन किया गया जिसमे पाया गया की महिलाओ को रजोनिवृति में हड्डियों की स्थिति को सुधारने व स्वास्थ सम्बन्धी का अच्छा विकल्प है. 

क्योकि महिलाओ की बढ़ती उम्र में रजोनिवृति के कारण हड्डियों में कमजोरी आने लगती है, और उनके शरीर में कई प्रकार के तत्वों की कमी हो जाती है. जिससे हड्डियों को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, और हार्मोन्स की भी कमी हो जाती है. क्योकि सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन होता है. क्योकि इसमे आइसोफ्लेवोंस रसायन होता जो सोयाबीन के उत्पादों में पाया जाता है. जिससे महिलाओ को ओस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी से बचाया जा सकता है. 

जब इसका अध्ययन किया गया तो इसमे 200 महिलाओ को शामिल किया गया और उनको छ: महीनो तक सोयाबीन से बने आहार दिया गया फिर बाद में अध्ययन करने वालो ने जाँच की और सोयाबीन युक्त आहार लेने वाली महिलाओ का रक्त लिया गया जिसमे पाया गया की इनकी हड्डियों में नुकसान कम हुआ और ह्रदय सम्बंधित रोगो में भी कमी आई. क्योकि सोयाबीन में वो सारे तत्व पाये जाते है जो शरीर को मजबूत बनाने में साहयक है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -