धतूरा अर्पण कर प्रसन्न करें भोलेनाथ को
धतूरा अर्पण कर प्रसन्न करें भोलेनाथ को
Share:

शिवरात्रि ही एक मात्र ऐसा अवसर होता है जब पृथ्वी पर साक्षात भोलेनाथ भ्रमण करते है। शिवरात्रि पर न केवल भगवान शिव की पूजन अर्चन का विशेष महत्व है वहीं पूजन अभिषेक के समय यदि भोलेनाथ को धतूरा और उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पण किया जाये तो निश्चित ही वे प्रसन्न होकर मनोकामनाओं को पूरा कर देते है।

भगवान शिव को धतूरा, बिल्वपत्र और आंकड़े के फूल प्रिय है। शिव पूजन में इन्ही सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिये। इनके अलावा चंदन चढ़ाना भी श्रेष्ठकर माना गया है। महाशिवरात्रि के दौरान पंचामृत पूजन करें और फिर शिव की प्रिय वस्तुओं का अर्पण कर मनोकामना पूरी होने के लिये प्रार्थना का फल अवश्य ही प्राप्त होता है। विशेषकर राशि के अनुसार यदि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को पूजा जाये तो उत्तम फल की प्राप्ति होती है। 

कुंभ राशि के जातकों को जहां दोपहर 12 बजे भगवान शिव को चंदन अर्पित करना चाहिये वहीं आंकड़े की माला चढाकर यदि भोलेनाथ से मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु प्रार्थना की जाये तो निश्चित ही आपकी प्रार्थना पूरी होगी। इसी तरह मीन, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के जातकों को शिवलिंग पर गाय के सवा लीटर दूध से अभिषेक करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।  गाय का दूध कच्चा हो अर्थात उसे गर्म बिल्कुल भी न किया जाये। धनु राशि के जातकों को पंचामृत अभिषेक करने के साथ ही कम से कम पांच धतूरे को अर्पण करना चाहिये। ऐसा करने से वे सभी मनोकामनाएं अवश्य ही पूर्ण होगी, जिसके लिये लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। शेष राशि के जातकों को विधि विधान के साथ सामान्य पूजन अर्चन करना चाहिये। 

शिवरात्रि पर PM मोदी करेंगे 112 फीट ऊॅंची मूर्ति का अनावरण

Video : महाशिवरात्रि विशेष, बाबा महाकाल की भस्मारती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -