डल झील अपनी सुन्दरता के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी और खींचे रखती है
डल झील अपनी सुन्दरता के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी और खींचे रखती है
Share:

अगर आपको झीलें पसन्द है। तो आपके लिए भारत में ऐसी कई झीलें हैं जहां घूमकर आप अपने सपनों को सकार कर सकते हैं। भारत का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर जिसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में जाना जाने वाला श्रीनगर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है डल झील जो अपनी सुन्दरता के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी और खींचे रखती है।

डल झील लगभग 6 किलोमीटर लम्बी और 4 किलोमीटर चौड़ी है। यहां पर आपको खूब पसन्द आने वाले है शिकारे और हाउसबोट जिस पर पर्यटाकों की सुख-सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया जाता है। कमल  और कुमुदिनी के फूल इस झील की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं।

अगर इतिहास कि बात की जाए तो डल झील को महासरित् नाम से सम्बोधित किया गया है। मुगल शासन के दौरानए मुगल राजाओं द्वारा श्रीनगर को गर्मियों में रहने का निवास स्थान बनाया गया था। मुगलों ने डल झील के किनारों को बढ़ाया और इसके आस-पास के परिसर में कई मुगल शैली के बगीचे और मंडप बनवाए।  ऊँचे पहाड़, साफ़ निर्मल पानी और उस पर वादियों का शांत वातावरण, प्रकृति का यह अद्भुत संगम पर्यटकों को निराश नहीं करेगा। आप भी इस जगह का जरूर से जरूर आनन्द लें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -