घातक बनी चाइना डोर, ले रही जान
घातक बनी चाइना डोर, ले रही जान
Share:

नई दिल्ली : पतंगबाजी के शौकीन तो देशभर में बहुत हैं। अब तो इस बाजार में भी चाईना का माल आ गया है। ऐसे में चाईना की डोर भी तहलका मचा रही है मगर तहलका मचाने से अधिक यह डोर लोगों को घायल कर रही है। जी हां, इस डोर की जद में आकर कई लोग घायल हो रहे हैं। कई वाहन सवारों के गले में या अन्य स्थानों पर यह डोर उलझ जाती है। ऐसे में यह जानलेवा हो जाता है। दिल्ली में चाईनाडोर इतनी खतरनाक साबित हुई है कि बीते 24 घंटे में दो लोगों की जान चली गई। जी हां, बीते 24 घंटे में चाइना की डोर से दो लोगों की मौत हो गई।

दूसरी ओर एक पुलिसकर्मी गंभीररूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना पुरानी दिल्ली के फ्लाइओवर की है। दरअसल यहां पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक की गर्दन मांझे में अटक गई थी। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी ओर दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में पंद्रह अगस्त की शाम एक 3 वर्षीय बच्ची मांझे की चपेट में आ गई। ऐसे में उसकी मौत हो गई।

दरअसल बच्ची अपने परिवार के सदस्यों के साथ थी और फिल्म देखकर लौट रही थी। इस दौरान कार की खिड़की से गर्दन निकालने पर बच्ची की गर्दन मांझे में फंस गई और उसकी गर्दन कट गई। लड़की को चिकित्सालय लाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं आनंदविहार थाने में पदस्थ इन्स्पेक्टर मनोज कुमार भी चाइना डोर की जद में आ गए। ऐसे में वे गंभीर घायल हो गए।

वे मोटरसाइकिल पर सवार थे। इतने में ही डोर उनके गले में उलझ गई। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है मगर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि चाइना डोर की धार बहुत ही तेज़ होती है। इस डोर से पतंगबाजी करने वालों को तो मज़ा आता है लेकिन कई लोग डोर से घायल हो जाते हैं। कई स्थानों पर इस डोर के उपयोग को प्रतिबंधित तक कर दिया गया है।

जीजा ने मासूम के साथ किया कुछ ऐसा जिसे जान हैरान रह जाएंगे आप

युवक की चांकूओ से गोद-गोदकर हत्या, आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम :बिहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -