खेल-खेल में बच्चे ने दाग दी 100 गोलियां
खेल-खेल में बच्चे ने दाग दी 100 गोलियां
Share:

बीजिंग: यहां एक बच्चे ने खेल-खेल में एक बच्ची पर सौ से अधिक गोलियां दाग दी। घायल बच्ची को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका आॅपरेशन कर दिया गया है, बावजूद इसके उसकी हालात चिकित्सकों द्वारा स्थिर बताई गई है।

बताया गया है कि चीन के हुनान प्रांत स्थित एक गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे एक दूसरे को डरा रहे थे तो कभी दौड़कर किसी के घर में घुस रहे थे। तभी एक आठ साल का लड़का दूसरे बच्चों को डराने के लिये पैलेट गन लेकर आ गया और फिर उसने एक चार वर्ष की बच्ची जियोजिमी को डराने के उद्देश्य से उसके शरीर में एक के बाद एक सौ से अधिक गोलियां उतार दी।

गोलियां लगते ही जियोजिमी बुरी तरह से घायल हो गई। खून में लथपथ होकर वह सड़क पर ही गिर गई थी। पुलिस के अनुसार जिस बच्चे ने उस पर गोलियां चलाई थी, उसी ने जाकर बच्ची के पिता को जानकारी दी थी।

इसके बाद जियोजिमी के परिजन और अन्य लोग बच्ची के पास पहुंचे और फिर उसे अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्ची का आॅपरेशन कर गोलियां तो निकाल दी, लेकिन उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अब पुलिस अधिकारियों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि गोली चलाने वाले बच्चे के खिलाफ कार्यवाही करें या नहीं, क्योंकि मामला खेलने से जुड़ा हुआ था। बच्ची को गोली मारने के बाद लड़का रोने लगा था, जिसे गंभीर रूप से घायल बच्ची के पिता ने ही टाॅफी देकर चुप कराया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -