भस्मारती पर शुल्क, मंत्री जैन के घर का घेराव
भस्मारती पर शुल्क, मंत्री जैन के घर का घेराव
Share:

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती पर शुल्क लगाने और मंदिर में हो रहे घोर भ्रष्टाचार के विरोध में 20 मई को महाकाल भक्त मंडल द्वारा मंत्री पारस जैन के घर का घेराव किये जाने को लेकर माधव काॅलेज में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया।

बैठक में मुख्य रूप से चंद्रभानसिंह चंदेल, प्रतेश शर्मा, प्रतीक जैन, अंबर माथुर, अरूण बाली, सुदर्शन गोयल, यश जैन, संचित शर्मा, करणसिंह, केशव शर्मा, ऋतुराजसिंह चैहान, प्रमेन्द्रसिंह सोलंकी, उमेश यादव, भास्कर लोट, संजय कुमारिया आदि उपस्थित थे।

बैठक में चंद्रभानसिंह चंदेल ने कहा कि अंधेरगर्दी चैपट राजा का श्री महाकाल भक्त मंडल के अरूण वर्मा के नेतृत्व में पुरजोर विरोध कर आम महाकाल भक्तों को आजाद भारत के संविधान में दिये गये संवैधानिक मौलिक अधिकार के संरक्षण हेतु जनआंदोलन कर रहे हैं। हम सभी इसमें सहयोग कर कल शनिवार शाम 5 बजे एकत्रित होकर मंत्री पारस जैन के घर का घेराव करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह की वर्षगांठ पर महाकाल का अभिषेक किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -