पंजाब में कैप्टन की जीत, अब क्या करेंगे राहुल गांधी ?
पंजाब में कैप्टन की जीत, अब क्या करेंगे राहुल गांधी ?
Share:

11 मार्च को यूपी सहित 5 राज्यों के जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं, उसमें सवाल उठता है कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी क्या करेंगे? यूपी में सपा से गठबंधन कर राहुल गांधी ने कांग्रेस के 105 उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन कांग्रेस को 10 से भी कम सीटों पर ही जीत मिली है। यानि कांग्रेस का देश के सबसे बड़े राज्य में सूपड़ा साफ हो गया है। प्रचार की पूरी कमान राहुल गांधी के हाथ में ही थी।

सोनिया गांधी तो किसी भी स्थान पर प्रचार करने के लिए नहीं गई और प्रियंका गांधी ने सिर्फ नाममात्र के लिए रायबरेली में प्रचार किया। यह भी कहा गया कि राहुल ने सपा के साथ जो गठबंधन किया, उससे सोनिया और प्रियंका तक नाराज थी। पंजाब की जीत का श्रेय राहुल के बजाए कैप्टन अमरेन्दर सिंह को जाता है।

कैप्टन अमरेन्दर सिंह को भी इसलिए सफलता मिली कि पंजाब के मतदाताओं में अकाली दल की सरकार को लेकर भारी नाराजगी थी। यदि पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ती तो अमरेन्दर सिंह को इतनी सफलता नहीं मिलती। अब कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी को लेकर मंथन करना पड़ेगा। सवाल उठता है कि यूपी में इतनी बुरी हार के बाद भी क्या राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा?

चापलूस कांग्रेसी पिछले दो वर्षों से यह मांग करते रहे हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए। लेकिन किसी न किसी कारण से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का निर्णय टलता रहा। अब जब ऐसे परिणाम सामने आए हैं तो कांग्रेस में राहुल के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

लोकसभा में कुल 44सदस्य हैं, तो देश में कर्नाटक के बाद पंजाब में सरकार बनने जा रही है, लेकिन वहीं उत्तराखंड हाथ से निकल गया है। यानि कुल दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार होगी। राज्यसभा में भी कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घट जाएगी। अब देखना है कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में ही बनी रहती है या फिर प्रियंका गांधी को आगे लाया जाता है। कांग्रेस में गांधी परिवार को छोड़कर किसी भी नेता को नेतृत्व देने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आती है। 

और पढ़े-

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बधाई

अखिलेश यादव ने दिया CM पद से इस्तीफा

राज्यपाल से मिल कर अखिलेश देगे इस्तीफा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -