गर्लफ्रेंड के लिए कर दी चोरी, पोस्टर छपवाकर पुलिस ने पकड़ा
गर्लफ्रेंड के लिए कर दी चोरी, पोस्टर छपवाकर पुलिस ने पकड़ा
Share:

बेंगलुरू। एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड को किराए का मकान दिलवाने और उसका इलाज करवाने के लिए रूपयों का बंदोबस्त करते करते चोर बन गया। दरअसल वह पेशे से टेलर था लेकिन जब उसके साथ में काम करने वाली लड़की से उसकी पहचान हुई ओर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई तो दोनों साथ में रहने के लिए तैयार हुए इस युवक का नाम मनोहर था। जब दोनों साथ में रहने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच युवती की तबियत खराब हुई।

उसने चिकित्सकीय जांच करवाई तो उसे हार्मोन संबंधी परेशानी बताई गई। उसके उपचार में करीब 5 लाख रूपए का खर्च आने की बात भी चिकित्सकों ने की। इस दौरान लड़की हैदराबाद वापस लौट गई। गर्लफ्रेंड ने मनोहर को मकान किराए पर लेने और उपचार के लिए रूपयों का बंदोबस्त करने के लिए कहा लेकिन करीब 5 लाख रूपए का बंदोबस्त करना मनोहर के लिए मुश्किल था। ऐसे में उसे तरकीब सूझी वह दोपहिया वाहन चोरी करने लगा।

वह बाईक्स चुराकर उन्हें बेच देता था। मनोहर के पास से लगभग 51 वाहन बरामद हुए। इन वाहनों की कीमत लगभग 25 लाख रूपए मानी जा रही है। जब पुलिस को मनोहर के बारे में जानकारी लगी तो पुलिस दल स्वयं ही ग्राहक बन गई। पुलिस ने पहचान छिपाते हुए चोर से संपर्क किया। पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया ऐसे में पुलिस ने पोस्टर प्रकाशित किए और दर्शाया कि उसे प्रयोग की गई बाईक की जरूरत है। ऐसे में जब मनोहर ने संपर्क किया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -