विकास पर्व के दौरान पीएम अपने 45 मंत्रियों के साथ यूपी में डालेंगे डेरा
विकास पर्व के दौरान पीएम अपने 45 मंत्रियों के साथ यूपी में डालेंगे डेरा
Share:

लखनऊ। मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने की खुशी में बीजेपी एक महीने के लिए विकास पर्व मना रही है, लेकिन इसी के बहाने बीजेपी के नजरें अगले साल उतर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर टिकी हुई है। अब इसे सियासत माने या चाहे जो भी। इस विकास पर्व के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अपने 45 केंद्रीय मंत्रियों व पदाधिकारियों के साथ यूपी में ही रहेंगे।

इस दौरान कई कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें सभी नेता शामिल होंगे। लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली, उपेन्द्र कुशवाहा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के क्षेत्र वाराणसी में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बंडारू दत्तात्रेय एवं राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम, बरेली में केन्द्रीय मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह मोदी सरकार की अलख जगाएंगे।

26 मई से 25 जून तक चलने वाले विकास पर्व में उतराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल व युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, आगरा में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, मनोज सिन्हा एवं राष्ट्रीय मंत्री पूनम महाजन, नोयडा में केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज कार्यक्रम में शामिल होंगी।

मुख्तार अब्बास नकवी एवं अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, इलाहाबाद में रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, जंयत सिन्हा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री, कानपुर रहेंगे। सोनिया के क्षेत्र रायबरेली में राम विलास पासवान, गिरिराज सिंह व भूपेंद्र यादव की ड्यूटी लगी है।

रामपुर में केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढी, विष्णु देव व राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग, फैजाबाद में केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान, रामकृपाल यादव व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर रहेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

पीएम 26 मई को सहारनपुर में रैली करेंगे, जबकि दूसरी रैली 1 जून बालासोर (ओडिशा) में करेंगे। अन्य तीन रैलियों की तारीख और स्थान जल्द ही तय होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -