अशोक लीलैंड अपने छोटे वाहनों में करने जा रही हैं 400 करोड़ निवेश
अशोक लीलैंड अपने छोटे वाहनों में करने जा रही हैं 400 करोड़ निवेश
Share:

नई दिल्ली-  देश और दुनिया की  जानीमानी और बड़े वाहनों के लिए जानीजाने वाली मोटरकंपनी अशोक लीलैंड अब अपने हल्के वाहनों (एलसीवी)  को और बढ़ावा देने के लिए अब 400 करोड़ निवेश करेगी।  

क्या कहना हैं कंपनी का-
· अशोक लीलैंड के अध्यक्ष (एलसीवी एवं रक्षा) नितिन सेठ ने कहा, अगले 12 महीने से लेकर दो साल में एलसीवी के लिए उत्पाद के विकास पर 400 करोड़ रुपए का कोष आबंटित किया जाएगा।

· उन्होंने कहा, हमारे पास दो नए प्लेटफॉर्म होंगे जहां हम कई मॉडलों का विकास कर सकते हैं।

· इसमें विभिन्न इंजन क्षमता की दाहिने तरफ से गाड़ी चलाने से लेकर बाईं तरफ से गाड़ी चलाना शामिल है। इसका कारण यह है कि हम न केवल घरेलू बाजार को बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों को भी ध्यान दे रहे हैं।

· अशोक लीलैंड का जब निसान के साथ संयुक्त उद्यम था, तब संयुक्त उद्यम समझौता न तो उसे एलसीवी  और न ही निर्यात की अनुमति देता था।

· पिछले साल सितंबर को अशोक लीलैंड और निसान मोटर ने आठ साल पुरानी भागीदारी को समाप्त कर दिया।

· जापानी सहयोगी तीन संयुक्त उद्यम में अपनी पुरानी हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जताई। मई 2008 में दोनों कंपनियों ने तीन संयुक्त उद्यम अशोक लीलैंड निसान व्हीकल लि. निसान अशोक लीलैंड पावर ट्रेन लि. और निसान अशोक लीलैंड टेक्नोलॉजीज लि. बनाई थी।

· सेठ ने कहा, हमें विश्वास है कि हम एलसीवी खंड में उल्लेखनीय कंपनी होंगे। हमारा 2019-20 तक एक लाख सालाना बिक्री हासिल करने का लक्ष्य है। सेठ ने बिक्री तिगुनी होने का भरोसा जताया जो फिलहाल 35,000-36,000 इकाई सालाना है।

टाटा टिगोर भारत में हुई लान्च, जानिए इसकी कीमत

भारत में लॉन्च हुई नई होंडा डियो, जाने इसकी खासियत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -