’नायक’ बने विज,लोगों की परेशानी हुई दूर
’नायक’ बने विज,लोगों की परेशानी हुई दूर
Share:

अम्बाला : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज गुरूवार को ’नायक’ की भूमिका में दिखाई दिये। उन्होंने अपने जनता दरबार में मौजूद लोगों की समस्याओं को तो हाथों हाथ दूर किया ही वहीं एक अधिकारी को भी शिकायतों के आधार पर निलंबित कर दिया। गुरूवार को विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार का आयोजन किया था। बताया गया है कि मंत्री विज ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को दरबार  सुनवाई करते हुये ही निलंबित कर दिया।

एसडीओ के खिलाफ विज को लगातार शिकायतें मिल रही थी वहीं जनता दरबार में भी मौजूद लोगों ने एसडीओ कुलदीप की शिकायत की तो, विज ने बगैर देर किये ही उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा उन्होंने लोगों की अन्य कई परेशानियों को भी दरबार के दौरान ही दूर किया तो लोग खुश हो गये। जनता दरबार में ही राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी मौजूद रहे।

उन्होंने भी लोगों की समस्याओं को सुना और फिर उन्हें मौके पर उपस्थित अधिकारियों से दूर करने के लिये कहा। गौरतलब है कि बीते दो माह से मंत्री विज लोगों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से जनता दरबार लगा रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -